संगरूर (नेहा): किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खनौरी किसान मोर्चे पर 96वें दिन भी जारी रहा। किसान नेता अeभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि कल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बहुत ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। जिससे सरसों एवं गेहूं की फसलों में बड़े स्तर पर नुकसान होने की संभावना है। सरकारों को बिना किसी देरी के गिरदावरी करवाकर किसानों के लिए उचित मुआवजे का ऐलान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 5 मार्च को जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर खनौरी किसान मोर्चे पर 100 किसान 1 दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। इसके साथ-साथ देशभर में जिला व तहसील स्तर पर किसान 1 दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर खनौरी, शंभू एवं रत्नपुरा किसान मोर्चों पर महिला पंचायत आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में देशभर में प्रदेश स्तर पर एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर महापंचायत की जाएंगी।