बीजापुर (नेहा): छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 8.30 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। जानकारी क अनुसार गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में ये मुठभेड़ अभी चल रही है।