भोपाल (हरमीत): मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भीषण गर्मी से बचान के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। यहां बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। जरूरमंद लोगों को अपने जल सेवा उपलब्ध कराएं, जो लोग कठिनाई से गुजर रहे हैं उनकी सहायता करें। पौधें, पशु-पक्षी को भी जल का सहारा दें। यह हमारा प्रकृति से जुड़ने का सरल तरीका है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के 49 जिलों में आज गर्मी अपना सितम ढहा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है, जबकि रतलाम और राजगढ़ में लू का रेड अलर्ट है। प्रदेश के 46 जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भीषण गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे बचाव के लिए बहुत अधिक समय तक धूप के संपर्क में न रहे। तेज गर्मी होने पर अधिक मात्रा में पानी पीना और शरीर को कपड़े से अच्छी तरह से ढकना तथा धूप में छाता, टोपी, चश्मा एवं जूता पहनना बहुत जरूरी है।