नई दिल्ली (हरमीत): लोकसभा चुनाव 2024 के आज 7वें और आखिरी चरणका मतदान है। आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 11.3 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चुनाव का 7वां फेज इस लिए भी अमह है, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हो रही है। जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है। उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं।
वहीं आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
सुबह 9 बजे तक कहां कितना प्रतिशत मतदान हुआ, यहां देखिए….
बिहार 10.6%, चंडीगढ़ 11.6%, हिमाचल प्रदेश 14.4%, झारखंड 12.2%, ओडिशा 7.7%, पंजाब 9.6%, उत्तर प्रदेश 12.9% व पश्चिम बंगाल में 12.6% मतदान दर्ज हुआ।