नई दिल्ली (राघव): दिल्ली-NCR में आज दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। बादलों की आवाजाही रविवार सुबह से चालू थी, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली सहित गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई।
दिल्ली में पिछले एक महीने से लू और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। लोग 11 बजे के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। कई लोगों की लू की वजह से मौत हो गई थी। बारिश से लोगों की गर्मी से राहत मिली। हालांकि उमस बढ़ने से फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से लू और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर रखा था।