महाराष्ट्र (नेहा): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बढ़ते सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार सुबह अचानक बीमार हो गए और उन्हें तेज बुखार हो गया। शिंदे की तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इसके चलते उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए दिन में होने वाली बैठक रद्द करनी पड़ी।