नई दिल्ली (नेहा): अजरबैजान एयरलाइन का एक विमान कजाकिस्तान में लैंडिग के दौरान क्रैश हो गया। इस विमान में 70 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना में कई लोगों की मौत की खबर है। सोशल मीडिया पर इस विमान क्रैश का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। लैंडिंग के वक्त जैसे ही विमान क्रैश हुआ, वहां आग का गुबार देखा गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।