नई दिल्ली (नेहा): मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। कपल का नाम उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में शामिल था, जिनकी उम्र के बीच का फासला हमेशा चर्चा में रहा। हालांकि, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता साल 2024 में टूट गया।
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन नजर आए और उन्होंने मूवी प्रमोशन के दौरान सिंगल होने का खुलासा किया। वहीं, दूसरी ओर मलाइका रिलेशनशिप पर खुलकर बात करने से बचती हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बाद पहली बार अर्जुन कपूर की स्टेटमेंट के बारे में बात की है।