आगरा (नेहा): आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक बजे महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे दिल्ली दंपती और दोनों बच्चों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सुभाष पार्क गली नंबर तीन उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले 42 वर्षीय ओम प्रकाश आर्या अपनी पत्नी पूर्णिमा सिंह और 12 वर्ष की बेटी अहाना एवं चार वर्ष के बेटे विनायक के साथ महाकुंभ से घर लौट रहे थे।
लखनऊ एक्सप्रसे-वे पर माइल स्टोन 31 पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई। सामने से आती तेज रफ्तार मेटाडोर ने कार को टक्कर मार दी। भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस के अनुसार हादसे में ओम प्रकाश उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मृ़त्यु हो गई।