नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए दो दिन बचे हैं। प्रमुख राजनीतिक दल प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमले का जिक्र किया है। आप संयोजक ने अपनी चिट्ठी में चुनाव आयोग से चार मांगे की हैं।
नई विधानसभा में इंडिपेंड इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किये जाएं।
चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी वॉलेंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवाले तुरंत सस्पेंड किया जाए।
हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
उल्लेखनीय है कि रिठाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक व आप प्रत्याशी महेंद्र गोयल ने प्रचार के दौरान उन पर हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।