मुजफ्फरपुर (नेहा): राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) राजकपूर के कोर्ट में शनिवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सदर थाना के लहलादपुर पताही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है।
इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 10 फरवरी को सुनवाई की तिथि तय की गई है।