नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भाजपा 27 सालों का सत्ता का सूखा खत्म करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे चल रही है। अभी तक भाजपा 48 सीटों पर AAP 21 तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
शुरुआती रुझानों में कई मुस्लिम सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है। ओखला से आप के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान काफी पीछे चल रहे हैं। अमानतुल्ला 2500 वोटों से पीछे हैं। मुस्तफाबाद और बल्लीमारान से भी भाजपा आगे है।