हिसार (नेहा): उकलाना के सुरेवाला चौक पर कांग्रेस से मेयर पद के दावेदार सेक्टर 33 निवासी छत्रपाल सोनी की मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह आजाद नगर से करीब 17 साल किशोरी के गायब होने के मामले में पैदल चंडीगढ़ जा रहे परिवार को पुलिस द्वारा रोकने का विरोध करने के लिए गए थे। उनको उकलाना में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वह करीब 52 वर्ष के थे। वहीं पुलिस ने किशोरी का पता बताने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
आजाद नगर से सितंबर 2024 में किशोरी लापता हुई थी। परिवार 10 फरवरी को हिसार से पैदल चंडीगढ़ जाने के लिए न्याय यात्रा लेकर निकला है। हर रोज करीब दस किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य जब सुरेवाला चौक पहुंचे तो उनको पुलिस ने आगे से रोक दिया। पुलिस की तरफ से उनको मुख्यमंत्री के शनिवार को हिसार आगमन पर मिलने की बात कहीं गई।