रायपुर (नेहा): छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। प्रदेश के 10 नगर निगम में से 2 पर परिणाम सामने आ चुके हैं। जहां बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। अंबिकापुर से मंजूषा भगत 5000 वोटों से जीती हैं, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की को हराया है। चिरमिरी से रामरेश राय 4000 वोटों से जीते हैं, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बिनय जायसवाल को हराया।
वहीं 8 नगर निगम पर भी बीजेपी की लीड बरकरार है। फिलहाल 8 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायत पर नियर पार्षदों और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सभी 10 नगर निगम पर बीजेपी आगे चल रही है। 2 नगर निगम में बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।