आगरा (नेहा): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में दो घंटे रुकेंगे। वह होटल अमर विलास में यूनिकॉन कंपनीज के स्टार्टअप कान्क्लेव में भाग लेने के लिए आए हैं। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित होंगे। विभिन्न स्टार्टअप का प्रेजेंटेशन भी दिया जा रहा है। यूनिकॉर्न कंपनीज द्वारा स्टार्टअप कान्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर की विभिन्न कंपनियां शामिल हो रही हैं। स्टार्टअप किस तरीके से शुरू किया और इसे आगे कैसे बढ़ाया जा रहा है। अपने अनुभव को शेयर और प्रेजेंटेशन भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.10 बजे लखनऊ से आगरा आए। होटल अमर विलास में चल रहे कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। वह दोपहर एक बजे तक रहेंगे और फिर खेरिया एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। कान्क्लेव में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉक्टर केपी राजू सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने होटल का निरीक्षण किया था। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।