आरा (नेहा): भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पटना-बक्सर हाईवे पर शाहपुर बनाही अंडरपास के नजदीक गुरुवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाद ऑटो हवा में उछलकर सड़क के नीचे आ गया। पर सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि ,एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में तीन महिला और एक बच्चा शामिल हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल,आरा में चल रहा है। सभी मृतक और घायल पटना तथा हाजीपुर समेत अन्य जिले के बताए जाते हैं। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। सभी गुप्ताधाम से वापस लौट रहे थे। टक्कर इतना जोरदार था कि टेंपों ओवरब्रिज से नीचे खाई में गिर गया है। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
मृतकों में वैशाली जिले के फतेहपुर थाना राघोपुर नौका पट्टी निवासी मनोज महतो का 13 वर्षीय पुत्र अजित कुमार ,वैशाली जिले के गंगावृज थाना के छवासिया गांव निवासी शिवनंदन महतो की 50वर्षीय पत्नी सुहाग देवी , पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी उत्तम कुमार की 65 वर्षीय पत्नी सुहाज्ञा देवी शामिल हैं। इसके अलावा स्व.मोहन महतो की 65 वर्षीय पत्नी सिरतिया देवी शामिल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार बताया जा रहा है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास का है।