भिवानी (नेहा): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। हालांकि, बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन 12वीं का प्रश्न पत्र लीक हो गया है। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले इंग्लिश का प्रश्न पत्र लीक हो गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इंग्लिश का 12वीं का प्रश्न पत्र लीक होने का समाचार नूंह जिले के पुन्हाना से मिल रहा है। बोर्ड के सेक्रेटरी अजय चोपड़ा ने कहा है कि इस मामले की जांच करवा रहे हैं। बता दें कि बोर्ड ने सिक्योरिटी फीचर्स लगाते हुए पुख्ता इंतजाम किए थे, तब भी पेपर लीक हो गया है।