पूर्वी दिल्ली (नेहा): कृष्णानगर विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे एसके बग्गा का निधन हो गया। वह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। सांस समेत कई बीमारियों की चपेट में थे। बग्गा ने पहली महिला आईपीएस रही किरण बेदी को चुनाव में हराया था।
कृष्णा नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर भारत में दिल्ली के सत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। कृष्णा नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में AAP के एस.के. बग्गा ने भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को 2277 वोटों से हराया था।