पानीपत (नेहा): नगर निगम के 26 वार्डों के पार्षद पद, मेयर पद के लिए आज मतदान है। मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 26 वार्डों में पार्षद पद के 103 उम्मीदवार हैं। कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
इनमें से 40 बूथ संवेदनशील और 14 अति संवेदनशील हैं। मतदान के मद्देनजर शनिवार को 465 पोलिंग पार्टियों को चुनावी किट देकर रवाना किया गया। चुनाव में 4,11,038 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,92,164 महिला, 2,18,861 पुरुष व 13 ट्रांसजेंडर हैं।