नई दिल्ली (नेहा): होली आने में अब कुछ दिन ही बचें हैं। इस साल देश में करोड़ों लोग होली का उत्सव धूमधाम से मनाने वाले हैं। वहीं होली के कारण देश के कई राज्यों में बैंक क्लोज होंगे। इसलिए अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो उसे वक्त रहते ही निपटा लें। हमारे देश में होली का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर मनाया जा रहा है। यहीं कारण है कि अलग-अलग राज्यों के बैंक होली के कारण अलग-अलग दिन बंद रहेंगे। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इस साल बैंक 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को बंद रहने वाले हैं।
13 मार्च- 13 मार्च के दिन देश के तमाम राज्यों में होलिका दहन मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और झारखंड में बैंक में बंद रहने वाले हैं। हालांकि बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
14 मार्च- देश के कई राज्यों में होली 14 मार्च को भी मनाई जा रही है। इस दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और केरल इत्यादि में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले होंगे।
15 मार्च- 15 मार्च के दिन भी कई राज्यों में होली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा इस दिन तीसरा शानिवार भी है, इसलिए इस दिन अन्य राज्यों के बैंकों में भी हॉलिडे होने वाला है।