नई दिल्ली (नेहा): भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की बहन साक्षी शादी के बंधन में बंधने वाली है। उनकी शादी समारोह मसूरी में चल रहा है। मंगलवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेन रैना भी पहुंचे हुए नजर आए और उन्होंने जमकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तीनों ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत की बहन की शादी आज मसूरी में बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है।
अंकित लंदन की कंपनी एलीट ई 2 कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। पिछले साल दोनों की जनवरी में सगाई हुई थी। दरअसल, एमएस धोनी की वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्हें धोनी समेत ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह के लिए मसूरी पहुंचे हुए स्पॉट किया गया। महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत के बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया है। उनके साथ मिस्टर IPL सुरेश रैना भी जमकर थिरकते हुए नजर आए। रैना भी अपनी पत्नी के साक्षी पंत की शादी के लिए मसूरी पहुंचे हैं।