करनाल (नेहा): करनाल नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता लगातार तीसरी बार मेयर बन गई हैं। नगर निगम गठन के बाद पहले चुनाव में रेणु बाला गुप्ता ने पहले पार्षद पद का चुनाव जीता था। इसके बाद पार्षदों ने उन्हें मेयर बनाया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी। वर्ष 2018 के चुनाव में रेणु बाला गुप्ता को मेयर पद की टिकट मिली।
तब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी आशा वधवा को हराया था। लगातार दूसरी बार भाजपा ने रेणु बाला पर विश्वास जताया और मेयर पद की टिकट दी। इस चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को मात दी। वर्ष 2018 में उन्होंने वधवा की पत्नी आशा वधवा को हराया था। दो चुनाव में वह पति व पत्नी दोनों को हरा चुकी हैं।