मॉस्को (नेहा): कई साल के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की कोशिशें चल रही है। इस बीच रूसी समाचार एजेंसियों ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी रूसी क्षेत्र कुर्स्क का दौरा किया है। यह दौरा यूक्रेनी सेना द्वारा क्षेत्र के कुछ इलाकों पर कब्जा किए जाने के बाद पहली बार हुआ है।
पुतिन ने रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नियंत्रण केंद्र का दौरा किया और रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव की रिपोर्ट सुनी, जिन्होंने उन्हें बताया कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को अब घेर लिया गया है। समाचार एजेंसियों ने बताया कि पुतिन ने कहा कि रूसी सेना को जल्द से जल्द इस क्षेत्र को यूक्रेनी सैनिकों से पूरी तरह मुक्त कर लेना चाहिए। पुतिन ने सेना को रूसी क्षेत्र से अंतिम यूक्रेनी सैनिकों को बाहर निकालने का आदेश दिया