क्वेटा (नेहा): पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने एक बार फिर आतंकी हमले को अंजाम दिया है। क्वेटा के ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, 21 घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। हमला क्वेटा से दूर नोशकी में हमला हुआ। हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं।
बता दें कि काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे। आईडी से लदे हुए वाहन के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई। यह आत्मघाती हमला था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा की है। BLA ने जानकारी दी कि बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायनी यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर आत्मघाती हमला किया।