अमृतसर (नेहा): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र के बाद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ड्रग के खिलाफ युद्ध लड़ रही है।
इस समय सबसे बड़ी समस्या नशा है, पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने पर सरकार नशा खत्म करने के लिए संकल्प दोहराती है। प्रत्येक नशा तस्कर जेल की सलाखों के पीछे होगा,जनता को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में कोई तब्दीली नहीं करने जा रहे हैं। भगवंत मान अपना 5 साल का कार्यकाल अवश्य पूरा करेंगे उन्हें हटाए जाने की बातें महज अफवाह हैं।