वाशिंगटन (नेहा): भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज (19 मार्च) सुबह धरती पर वापस लौट चुकी हैं। 9 महीने और 14 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आए। भारत में कई जगहों पर सुनीता विलियम्स की सफल वापसी के लिए पूजा-अर्चना की गई। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल की सुरक्षित लैंडिंग के बाद गुजरात स्थित सुनीता विलियम्स की पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सुनीता की सफल लैंडिंग के बाद उनकी चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने मंदिर जाकर पूजा की। उन्होंने कहा कि यह एक ‘अविस्मरणीय क्षण’ था। वहीं, सुनीता विलियम्स के चचेरे भाई दिनेशभाई रावल ने कहा, “आज हम बहुत खुश हैं।
हमने पूरी रात सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। उन आठ दिनों के बाद के दिन हमारे लिए आसान नहीं थे। हम परिवार के सदस्य चिंतित थे। हालांकि, कैप्सूल की लैंडिंग के बाद ही हमें राहत मिली।” फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि अब हम साथ में छुट्टियां पर जाने की योजना बना रहे हैं और परिवार के साथ समय बिताएंगे। उन्होंने पुष्टि की कि सुनीता विलियम्स जल्द भारत की यात्रा कर सकती हैं। बता दें कि सुनीता विलियम्स की धरती पर वापस आने से पीएम नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा कि आप भले ही हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं।