हैदराबाद (राघव): ‘भाबीजी घर पर हैं’, ‘हप्पू की उलटन-पलटन’, ‘जीजा जी छत पर’ और ‘मैडम मैं आइ कम इन’ जैसे धारावाहिकों के लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया है। काफी समय से वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में मनोज का इलाज चल रहा है, जहां उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। मनोज के पार्थिव शरीर को हैदराबाद से बुलंदशहर के रामघाट ले जाया जाएगा। पार्थिव शरीर अलीगढ़ से होकर जाएगा। मनोज के निधन से हर कोई गमगीन है। टीवी शो में भी मातम पसर गया है। कविता कौशिक से सौम्या टंडन तक, कई सितारों ने उनके निधन पर शो व्यक्त कियाे है।