नई दिल्ली (नेहा): अभिनेत्री गौहर खान ने 10 अप्रैल को घोषणा की कि वह और जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। रविवार को अभिनेत्री ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया, जहां वो बहुत प्राउडली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं दर्शक उनको चियर करते नजर आए। उनके रैंप वॉक का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री को चमकीले और फूलों की कढ़ाई वाली एक हरे रंग की फ्यूजन पैंट-साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमलिस्टिक ज्वैलरी और हाई पेंसिल हील्स के साथ पेयर किया।
गौहर रैंप पर बिल्कुल बॉस लेडी की तरह चलीं और दर्शकों में से कई लोग उन्हें मोटिवेट करते नजर आए। कुछ टाइम के लिए एक्ट्रेस ने खड़े होकर पोज भी किया। हालांकि फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक ने उनके आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘क्या कॉम्बिनेशन है।’ एक ने लिखा, ‘अरे प्रेग्नेंट हैं तो हील क्यों पहनी है?’ तीसरे ने लिखा, ‘उमराह करने वाले लोग।’ 10 अप्रैल को गौहर ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी सुनाकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह जैद के साथ प्राइस टैग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। गौहर इसके लिरिक्स पर लिप सिंक करती हैं और अंत में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं।