मुंबई (नेहा): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है।
पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने एएनआई के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। आगे की जांच जारी है।