नई दिल्ली (राघव): आज 16 अप्रैल, बुधवार को शेयर बाजार में रौनक रही। हालांकि सुबह बाजार में बिकवाली का माहौल दिख रहा था। लेकिन बाजार ने धीरे-धीरे फिर से रौनक आने लगी। 16 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 पर क्लोज हुआ है। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 108 अंक उछलकर 23,437 पर बंद हुआ है। बाजार में सुबह की गिरावट का कारण विदेशी बाजारों को माना जा रहा है। क्योंकि विदेशी बाजार से आज सुबह नेगेटिव संकेत मिल रहे थे। गिफ्ट निफ्टी में भी मामूली गिरावट थी। इसके वजह से बाजार खुलते ही लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इसके साथ ही फार्मेसी और हेल्थकेयर सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी पॉजिटिव ग्रोथ के साथ बंद हुए हैं।
आज 16 अप्रैल को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में फार्मेसी और हेल्थकेयर में बिकवाली देखने को मिली। फार्मा सेक्टर 0.18 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं हेल्थकेयर सेक्टर में भी 0.18 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में Samhi, Jbma, Grwrhitech, Gmdc ltd और Doms टॉप गेनर्स बन चुके हैं। वहीं Easemytrip, Zyduslife, MGL, Dhani और Inoxgreen टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं एनएसई निफ्टी में Somatex, Secmark, ADL, Manakaluco, ROML और Diamineso टॉप गेनर्स बन गए हैं। इसके साथ ही BTML-REI, Jtlnd, IITL, Rajtv और Easemytrip टॉप लूजर्स बन गए हैं। इससे पहले यानी 15 अप्रैल मंगलवार को inoxgreen बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में टॉप गेनर बना हुआ था। हालांकि आज ये स्टॉक फिर से लुढ़क गया और टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो गया हैं। क्लोजिंग के समय अभी बीएसई सेंसेक्स में इसके एक शेयर की कीमत 137.25 रही है। इसमें लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई है।