सीतापुर (नेहा): शहजादपुर में सोमवार की शाम खाना बनाते समय घर में आग लग गई। इस दौरान गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा तीन अन्य लोगों की भी गृहस्थी जल गई। गांव के गार्गी के घर खाना बन रहा था। इसी दौरान घर में आग लग गई। आग की लपटों से गैस सिलेंडर फट गया। इसमें मोहित पुत्र सुंदर लाल और अर्जुन सिंह पुत्र सुत्तन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। गार्गी के साथ ही उनके पड़ोसी श्रीधर, सुमित व अशोक के भी घर जल गए। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में भर्ती कराया गया है।