ग्रेटर नोएडा (नेहा): समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव से लेकर अमेरिका से भारत वापस भेजे गए नागरिकों को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर हैं। ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने अमेरिका से वापस भेजे गए 104 भारतीय को लेकर अखिलेश ने इसे केंद्र की नाकामी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। भाजपा वाले देश को विश्वगुरु बनाने की बात करते हैं, दुनिया में अपना डंका बजाते हैं, बड़े ईवेंट करते हैं, भारत को दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का दंभ भरते हैं, लेकिन अमेरिका से भारतीयों के वापस आने पर मौन घूम रहे हैं।
पहले भी भारतीय को वापस भेजा गया था, लेकिन तब हमारी अर्थव्यवस्था ऐसी नहीं थी। वापस आने वालों के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। उन्हें शौचालय तक जाने नहीं दिया गया। आखिर भारत इतना कमजोर कैसे हो गया, जब अमेरिका को हम भारत का बड़ा बाजार दे रहे हैं। देश से अगर लोग गैर कानूनी रूप से अमेरिका पहुंचे तो यह केंद्र की नाकामी है।