नई दिल्ली (नेहा): 14 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहा है, जब पश्चिम टेक्सास से ब्लू ओरिजिन की पहली ऑल-वुमन स्पेस फ्लाइट अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली है। इस खास मिशन – NS-31 – का हिस्सा होंगी दुनिया की छह दमदार महिलाएं, जिनमें पॉप सेंसेशन केटी पेरी टीवी आइकन गेल किंग, पत्रकार लॉरेन सांचेज, नासा की रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे, बायोएस्ट्रोनॉटिक्स की शोधकर्ता अमांडा गुयेन, और फिल्ममेकर केरियन फ्लिन शामिल हैं। यह मिशन अंतरिक्ष की आधिकारिक सीमा – कर्मन रेखा – के पार जाने वाला है।
उड़ान के दौरान ये महिलाएं शून्यता का अनुभव करेंगी और अंतरिक्ष से पृथ्वी के बेमिसाल नजारे भी देख सकेंगी। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के स्वामित्व वाली इस कंपनी द्वारा आयोजित यह मिशन पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बनेगा और इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। ब्लू ओरिजिन इस मिशन को अपनी वेबसाइट पर भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे लाइव स्ट्रीम करेगा। लॉन्च विंडो स्थानीय समय (CDT) अनुसार सुबह 8:30 बजे खुलेगी। इसके अलावा, पैरामाउंट प्लस भी मिशन की पूरी कवरेज देगा, और संभावना है कि लॉन्च को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।