कुरुक्षेत्र (नेहा): यमुना के पानी पर बयानबाजी के मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मंगलवार की शाम को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शाहाबाद निवासी अधिवक्ता एवं मारकंडेश्वर मंदिर के अध्यक्ष जगमोहन मनचंदा की ओर से पुलिस में दी शिकायत दी है।
इसमें अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। यह एफआईआर शाहाबाद अदालत के आदेश पर हुई है। मनचंदा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने 29 जनवरी को शाहाबाद थाने में और उसके बाद डीएसपी को शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।