नई दिल्ली (नेहा): बादली विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के देवेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। वह आप, बीजेपी दोनों के समीकरण बिगाड़ रहे हैं। बादली सीट पर इस बार कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव से आम आदमी पार्टी के दो बार के विधायक रहे अजेश यादव और भाजपा के दीपक चौधरी को कड़ी चुनौती मिल रही है।
देवेंद्र यादव आप-बीजेपी दोनों का सियासी खेल बिगाड़ सकते हैं। हालांकि कौन किस पर भारी पड़ेगा ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा। देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इसलिए इस सीट के नतीजे पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।