नई दिल्ली (नेहा): 29 अप्रैल यानी आज पूरे देश में परशुराम जयंती मनाई जा रही है। जिसके कारण आज एक राज्य के प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपके राज्य में भी आज के दिन बैंक की सेवा प्रभावित रहने वाली है तो आप ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कैश से जुड़े काम एटीएम मशीन के जरिए भी पूरे किए जा सकते हैं।
आज हिमाचल प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं। क्योंकि यहां के लोग आज परशुराम जयंती मनाएंगे। भगवान विष्णु के छठे रूप को परशुराम कहा जाता है। आज का दिन उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस कारण हिमाचल प्रदेश में पब्लिक हॉलिडे रखा गया है।