नई दिल्ली (नेहा): सऊद अरब ने हज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों की हज में एंट्री बंद कर दी गई। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती भीड़ को लेकर यह फैसला लिया गया है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।
सऊदी सरकार ने जानकारी दी कि साल 2025 में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज करने आए हैं। बता दें कि हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। सऊदी के नागरिक और निवासी अब या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2025 हज सीजन के लिए औपचारिक रूप से आवेदन कर सकते हैं। नए नियमों के अनुसार, आवेदकों को अपने विवरण सत्यापित करने होंगे और अपने यात्रा साथियों को पंजीकृत करना होगा।