समस्तीपुर (राघव): पूसा रोड स्थित एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में 8 मजदूर जख्मी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकी मृत मजदूर का शव मौके पर पड़ा है। बॉयलर फटने की घटना के बाद से फैक्ट्री के आसपास अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। सभी मजदूर कोलकाता के बताए गए हैं। फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े लोग फरार हो गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। सदर एसडीओ ने बताया कि घायलों और मृतक की पहचान जारी है। हालांकि, कुछ घायलों की पहचान हुई है, लेकिन पुष्टि के बाद ही इसकी जानकारी दी जाएगी।