पटना (नेहा): दिल्ली चुनाव परिणाम को करीब चार दिन हो गए। अब चार दिनों के बाद कांग्रेस के अंदर गठबंधन की राजनीति को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा है वहीं यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। दिल्ली के नतीजों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कटिहार से सांसद तारिक अनवर से पार्टी नेतृत्व से रूख स्पष्ट करने की मांग कर दी है।
सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन के साथ रहेंगे या फिर अकेले चलेंगे। तारिक यहीं नहीं रुके उन्होंने पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन पर भी जोर दिया और कहा कि यह परिवर्तन जरूरी हो गया है। उन्होंने अपनी बात एक्स के जरिए पार्टी आलाकमान तक पहुंचाई है।