हिसार (नेहा): हिसार नगर निगम में भाजपा के प्रवीण पोपली ने जीत दर्ज की है। हिसार नगर निगम में दूसरी बार भाजपा का मेयर बना है। प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण टिटू सिंगला को हराया है। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली को 96396 और कांग्रेस के उम्मीदवार टिटू सिंगला को 31873 वोट मिले हैं।
भाजपा प्रत्याशी ने 64456 मतों से जीत दर्ज की है। मतगणना के लिए मेयर पद के लिए महाबीर स्टेडियम स्थित जिम्नेजियम हाल (पश्चिमी भाग) और पार्षद पद के 1 से 20 वार्ड के सदस्यों के लिए जिम्नेजियम हाल (पूर्वी भाग) को सुनिश्चित किया गया है।