गोरखपुर (नेहा): भाजपा नेतृत्व ने वरिष्ठ भाजपा नेता जनार्दन तिवारी को दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। वह संगठनात्मक चुनाव में विजयी घोषित हुए है। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय से उनके नाम की रविवार की दोपहर बाद घोषणा कर दी गई।
वर्तमान में क्षेत्रीय मंत्री के पद पर कार्य कर रहे जनार्दन युधिष्ठिर सिंह से कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिलाध्यक्ष पद के लिए युधिष्ठिर सिंह ने भी पर्चा भरा था। लेकिन लगातार दो बार अध्यक्ष पद पर रहने की चलते वह लड़ाई से बाहर हो गए।