नई दिल्ली (नेहा): राजधानी दिल्ली में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि दिल्ली में महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दरिंदगी की गई। इस मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उन दोनों से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए उस व्यक्ति से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। घटना की जानकारी ब्रिटिश के उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।