नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि, शुरुआत रुझान के भाजपा बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सबसे बड़ी बात है कि भाजपा कितने वोट प्रतिशत से आगे चल रही है? चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक भाजपा 47 प्रतिशत वोट से आगे चल रही है। वहीं, आप को अब तक 42 प्रतिशत वोट मिले हैं। कांग्रेस को 6.13 प्रतिशत वोट मिले हैं।