रांची (नेहा): झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। आज बजट सत्र का पहला दिन है। राज्यपाल का अभिभाषण जारी है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों झारखंड के विकास में सकरात्मक भूमिका निभाने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि अपार जनादेश साबित करता है कि हमारी सरकार जनता के दिलों में बसती है। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में भाजपा सदस्यों की टोकाटोकी भी हुई। वहीं, सत्तापक्ष मेज थपथपा कर राज्यपाल के अभिभाषण का स्वागत कर रहा है। भाजपा के सदस्य भी थोड़ी टोकाटोकी के बाद अपनी सीटों पर बैठ गए।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना से राज्य में बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सुशासन हमारे लिए सिर्फ शब्द नहीं है। हमने इसे अच्छे लागू किया है। हमारी सरकार राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगी। कानून का राज सरकार की प्राथमिकता है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार साइबर अपराध पर लगाम लगा रही है। सरकार ने बाल श्रम के प्रति सख्त रुख अपनाया है। सरकार औद्योगिक विकास के लिए प्रयत्नशील है।