मुंबई (नेहा): कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के घर खुशियों ने दस्तक दी। मुदस्सर खान और उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी के आंगने में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। रिया किशनचंदानी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कुछ घंटे पहले ही 23 दिसंबर, 2024 को मुदस्सर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की हैं। दिसंबर इस जोड़े के लिए एक खुशी का महीना है क्योंकि 3 दिसंबर, 2024 को उनकी शादी हुई थी। वहीं अब इसी महीने उनके घर प्यारी सी बेटी आई है ऐसे में ये महीना कपल के लिए बेहद खास बन गया है।