फरीदाबाद (नेहा): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यानी शुक्रवार को सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ कर दिया है। आज से मेला शुरू हो गया है और 23 फरवरी तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूरजकुंड हस्तशिल्प देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराता है। मेला अब अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। मेले में बिम्स देशों की भागीदारी है।
उन्होंने श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार की कलात्मकता का किया जिक्र। वहीं, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा और बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ओडिशा के पवेलियन में पहुंचे।