नई दिल्ली (नेहा): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कम्युनिटी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। मशहूर डिजिटल क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार मीशा अग्रवाल का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 26 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन उससे ठीक दो दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इस खबर की पुष्टि उनके परिवार ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए की है।
मीशा अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक इमोशनल पोस्ट से दी गई। पोस्ट में लिखा गया, “भारी मन से हम आपको सूचित कर रहे हैं कि हमारी प्यारी मीशा अब हमारे बीच नहीं रहीं। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए हम तहे दिल से आभारी हैं। हम अभी इस गहरे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी यादों में जीवित रखें और उनके लिए प्रार्थना करें।”