नई दिल्ली (राघव): आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार सुबह LG राजनिवास पहुंचीं और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव परिणामों के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा। इस बदलाव के साथ दिल्ली की राजनीतिक स्थिति में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव एक बडी हार साबित हुआ है। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से जीतने में तो सफल रही थीं, लेकिन पार्टी को आम तौर पर हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। वह एलजी सचिवालय पहुंची और वहां वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर शानदार बहुमत हासिल किया। इस तरह भाजपा ने 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की। भाजपा के नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और भाजपा की सशक्त रणनीति का परिणाम बताया। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को सिर्फ 22 सीटें ही मिल सकीं और वह बहुमत से चूक गई। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए कई रणनीतियां तैयार की हैं, जिससे भाजपा के नेताओं का आत्मविश्वास भी बढ़ चुका है।