नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में जनवरी का यह महीना पिछले छह सालों का सबसे गर्म रहा है। एक से 30 जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रहा है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। वहीं पर दूसरी ओर 1 फरवरी की सुबह देश की राजधानी दिल्ली समेत फरीदााबाद, नोएडा, रेवाड़ी और गुरुग्राम में घना कोहरा छाया रहा।
गुरुग्राम में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। पिछले 15 दिनों से अच्छी धूप खिलने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और ठंड फिर से बढ़ गई।