श्रीनगर (राघव): घाटी में वीरवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस घटना में कोई जानी या माली नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीवृता 5.2 मापी गई। भूकंप को ये झटके गुरुवार दोपहर 1:58 मिनट पर महसूस किए गए। झटके महसूस करते ही अधिकांश लोग भयभीत होकर अपने घरों व कार्यस्थलों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ते भागते नजर आए। जैसे ही डोलती जमीन शांत हुई, लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद लोग वापस अपने घर और काम पर लौटे।
बता दें कि भूकंप का केंद्र अफगानिसतान की हिंदुकुश पहाड़ियों में था। भूकंप के दृष्टिकोण से घाटी काफी संवेदनशील मानी जाती है और इसे सीजमिक जोन-5 की श्रेणि में रखा गया है। साल 2005 में 8 अक्तूबर को घाटी में आए विशानकारी भूकंप में सैकड़ों लोग मारे गए थे और हजारों रिहायशी व कर्मशियल इमारत तबाह हो गए थे।